मंगलवार, 22 नवंबर 2022

क्रिसमस का पर्व कैसे मनाये ? How do we celebrate Christmas in Hindi

क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जो सारे जहाँ में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। लोग आपको गिरजाघरों में यीशु मसीह को याद करते दिखाई देते हैं। घर घर में पार्टियां होती है। बच्चे सांता के साथ नाचते है और सांता उनको प्यारा सा गिफ्ट देता है। यह तस्वीर तो आपने स्वाभाविक रूप से क्रिसमस में सारे जहाँ की टीवी, समाचार पत्र आदि में देखी होगी। 

क्रिसमस का पर्व कैसे मनाये ?


क्रिसमस का पर्व कैसे मनाये ?  How do we celebrate Christmas in Hindi ?

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है। जो गिफ्ट के लिए जाना जाता है। तो यदि आप आपके किसी प्यारे व्यक्ति को कोई अनमोल गिफ्ट देना चाहते हैं तो यह अवसर आपको नहीं चूकना चाहिए। वैसे क्रिसमस की तैयारी भी गिफ्ट से ही होती है। तो आप यदि क्रिसमस मनाने जा रहे है। तो बना लीजिये प्लान अपने प्रिय व्यक्ति को गिफ्ट करने का। 

आप जानिए जो आपका सबसे प्रिय है उसके लिए क्या चीज सबसे खास हो सकती है। और यह तरीका आप अन्य लोगों यदि गिफ्ट देने जा रहे है तो उनके बारे में भी सोचिये। क्योंकि क्रिसमस का गिफ्ट स्पेशल होना ही चाहिए। क्योंकि सांता भी वही गिफ्ट बच्चों को देता है जिसकी बच्चे आशा रखते हैं। या जो गिफ्ट उनको अच्छा लगता है। 

दूसरी चीज जो आपको करनी है वह यह कि इस तोहफे को आपको एक सरप्राइज के रूप में रखना है। कहने यह अर्थ है कि आपको बताना नहीं है कि आप कौनसा गिफ्ट उनको क्रिसमस पर देने जा रहे हैं। क्योंकि बिना सरप्राइज के गिफ्ट देने का कोई मजा नहीं आता है। गिफ्ट हमेशा सरप्राइज ही होना चाहिए। 

अब बात आती है सेलिब्रेशन की। तो सबसे पहले आप उन मेहमानों की लिस्ट बनाई है जो रात को खाने पर आएंगे। और यह भी आप जान लें कि जो आप की पार्टी में आएंगे और जो चीजे आप उनको खिलाएंगे पिलायेंगे वह उनको पसंद भी आएगी या नहीं।  Visit - Christmas Gift Story in Hindi

सो थोड़ी सी जरूरत है आपको पार्टी मनाने वालों की चिंता करने की और थोड़ा ज्यादा चिंता रहे तो आप उन्ही से उनकी पसंद के बारे में पूछ ले। इससे आपको आसानी रहेगी। 

क्रिसमस की शाम पर एक चीज और भी जरूरी है। वह है डेकोरेशन। डेकोरेशन ऐसा हो कि दूर से ही लगे कि हाँ यहाँ कोई धमाकेदार क्रिसमस मनाया जा रहा। आपके घर में कोई यदि सदाबहार पौधा है तो आप उस पर लाइट्स व रेडियम के सुन्दर सुन्दर जैसे की स्टार से सजाएँ। 

आपके घर में ऐसा डार्क एरिया हो जहाँ आप इस क्रिसमस ट्री को रख दे और आस पास सुन्दर सूंदर मोमबत्तियां जलाएं।  विजिट करें - क्रिसमस बधाई सन्देश

इसके बाद अपनी टेबल और कुर्सियो को अच्छे से सजाये जहाँ आपके मेहमान बैठेंगे। किसी सांता को भी इनवाईट करें। पढ़िए - क्रिसमस पर कविता

फिर जैसे ही शाम हो और मेहमान आना शुरू कर दें आप मेहमानों के लिए और शाम के हिसाब से जिंगल बेल जिंगल बेल जैसा क्रिसमस म्यूजिक हलके हलके साउंड के साथ शुरू कर दें। Visit - Christmas Par Shayari

इस प्रकार आप क्रिसमस को थोड़ी अपनी क्रिएटिविटी की साथ बहुत ही सुन्दर और प्यारा बना सकते हो। और एक यादगार क्रिसमस आपके जीवन का बन सकता है। विजिट करें - पुत्र के जन्म पर बधाई सन्देश