रविवार, 8 अगस्त 2021

खून साफ कैसे करें : How to Refresh Blood in Hindi | Purification of Body

रक्त हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ है। जो हमारे पूरे शरीर में संचरण करता है। इसका स्वच्छ और स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आइये जानते हैं। ब्लड प्यूरीफिकेशन क्यों जरूरी है और ब्लड को साफ करने के लिए हम क्या क्या कर सकते हैं।

खून साफ कैसे करें

खून ही हमारे शरीर का वह तत्व है। जो पोषक तत्वों को प्रत्येक अंग में पहुंचाता है। आप जानते हैं हम जब भोजन करते हैं तो भोजन में कहीं सारे तत्व होते हैं जैसे विटामिन, प्रोटीन्स, वसा, लवण इत्यादि। ये सभी तत्व हमारे अंगों में ब्लड के माध्यम से पहुंचते हैं।
खून साफ कैसे करें



हमारे शरीर में हार्ट के अलावा किडनी और लिवर भी शरीर में प्यूरीफिकेशन का काम करते हैं और यह सभी कार्य व ब्लड के माध्यम से ही करते हैं। यदि हमारा ब्लड साफ होता है तो लिवर और किडनी भी सेहतमंद हो जाते हैं। 

अशुद्ध ब्लड के कारण चेहरे पर मुँहासे, कीलियां निकलना, झाइयां पड़ना, फुंसिया होना आदि होते हैं। इसके अतिरिक्त शरीर में खुजली चलना, दाद खाज होना आदि शिकायते होती है। ब्लड शुद्ध ना होने पर इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। यही नहीं लिवर, किडनी व हार्ट की भी उम्र काम होती जाती है।

How to Refresh Blood in Hindi

ब्लड को स्वच्छ करने के कुछ ऐसे उपाय आपको बता रहे हैं जो आसानी से आप घर पर कर सकते हैं।

1 - सबसे पहला व आसान तरीका है आप नीम का नई पत्तियां ले जो अभी अभी आई है। जो रेड हैं या जिन पर हल्का हल्का रेडनेस हैं। तथा साथ ही उन 10-15 पत्तियों के साथ एक खीरा ले। और इन को एक साथ ग्राइंडर में पीस लें। फिर इसमें एक गिलास पानी डाल के फिर उसे अच्छे से मिक्स कर दें। अब आप इसे खाली पेट सुबह सुबह लेंवे। ऐसा आप सप्ताह में एक बार करते हुए 5 - 6 सप्ताह तक करें। आपका रक्त शुद्ध हो जायेगा। आप चाहे तो सीधा कुछ नीम की पत्तियां भी चबा सकते हैं और ऊपर से 1 गिलास पानी पी सकते हैं।

2 - आप रत को कुछ आंवले भीगों कर रखें फिर सुबह उन्हें चबाएं और ऊपर से एक गिलास पानी पी लें। या फिर आंवले को काट कर पीस लें और थोड़ा जीरा पीसकर उसमें मिला दे। इसके बाद 1 गिलास पानी के साथ इसे घोट लें और पी जायें।  ऐसा आप सप्ताह में एक बार करते हुए 5 - 6 सप्ताह तक करें। आपका रक्त शुद्ध हो जायेगा।

3 - आप अर्जुन की छाल का काढ़ा तैयार करें। अर्जुन की छाल का पॉवडर आपको पंसारी की दूकान पर मिल जायेगा। आप चाहे तो रात को 1 गिलास दूध में अर्जुन की छाल पाउडर डालकर रात को ले सकते हैं। यह भी आपके खून को काफी अच्छे से साफ कर देगा। 


और यदि ये सब नहीं करना चाहते तो आप सप्ताह में  उपवास रखें और दिन आप भोजन को कोई अंश ना लें अपितु रसदार फलों का सेवन करने विशेषकर वे फल जिनमें विटामिन C की मात्रा ज्यादा होती है।

खून की सफाई कैसे करें

तो इस प्रकार हम कई तरीकों से अपने ब्लड को स्वच्छ कर सकते हैं। ब्लड हमारे शरीर में सबसे उपयोगी तरल पदार्थ है। इसके बिना जीवन संभव नहीं और इसका साफ़ रहना बहुत जरूरी है। 




साफ़ ब्लड हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा भरेगा। हमारे शरीर को स्वस्थ रखेगा। शरीर में एक प्रकार की चमक लाएगा।

ध्यान रहे हम समय पर रक्तदान भी अवश्य करें। रक्तदान से हमारा खून पतला होता है। जिससे हम हृदय, किडनी और लिवर की बिमारियों से बचते हैं। 

आपके और भी रक्तसाफ या खून से जुड़े अन्य सुझाव हो तो हमें अवश्य दें - धन्यवाद्