रविवार, 26 मई 2019

Berojgari Hasya Kavita - बेरोजगारी पर हास्य कविता


बेरोजगारी हास्य कविता 

देश आज बेरोजगारी बढाती जा रही है। उसी पर यह हास्य कविता है। 

बेरोजगारी हास्य कविता

Read - शादी की सालगिरह पर कविता
बेरोजगारी पर आधारित आपको यह हास्य कविता कैसी लगी। क्या आप भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। आज बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। देश की जनसंख्या के हिसाब से सरकार के लिए रोजगार उपलब्ध करना आसान नहीं है।

रोजगार के लिए आज युवा भटका रहा है किन्तु रोजगार पाना आसान नहीं हैं। दूसरी बड़ी बात यह है कि भारत में हर कोई सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे ही भाग रहा है। और हर किसी को सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं होता है यह भी एक सच्चाई है। वैसे भी सरकारी नौकरी लिमिटेड है। 

Read below also





गुरुवार, 9 मई 2019

हिंदी हास्य कविता - हैप्पी बर्थडे टू यू | Happy Birthday Poetry


जन्मदिन एक को लोग एक उत्सव के रूप में मानते है कहीं प्रकार की मनोरंजक गतिविधिया वो रखते है। उसी पर आधारित यह हास्य हैप्पी बर्थडे पर कविता है।

हैप्पी बर्थडे कविता


जन्मदिन का तोहफा 
करो जी कबूल 
वरना देखो हम 
जायेंगे आपको भूल 
जन्मदिन का उत्सव 
ना जाये फ़िज़ूल 
शूलों को भी बना जाये 
आपके जीवन में फूल

हैप्पी बर्थडे के बारे में - 
आपको यह कविता कैसी लगी। आप अपना जन्मदिन कैसे मनाते है। अपने विचार हमसे शेयर करें। क्या आप भी जन्मदिन का इन्तजार करते है। वो कौनसा आपका दोस्त था। जिसका जन्मदिन सेलिब्रेशन आपको सबसे अच्छा लगा। आप की क्या उम्र है। और आप जन्मदिन क्यों मनाते है। हर वो विचार जो आप हमसे शेयर कर सकते है शेयर अवश्य करें। 








शनिवार, 20 अप्रैल 2019

Narendra Modi Election Poetry | नरेंद्र मोदी की चुनावी कविता

नरेंद्र मोदी कविता 


इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर फिर से दिखाई दे रही है और उसी को लेकर यह कविता है. मोदी जी का जादू फिर लौट आया है। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर कोई नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित है और इसी प्रभाव के कारण मोदी जी इस चुनाव के सबसे प्रभल प्रधानमंत्री दावेदार हैं। दूर दूर तक नरेंद्र मोदी से मुकाबला करेने की क्षमता किसी भी विपक्ष के नेता में दिखाई नहीं दे रही है। 


लोगों में उनका प्रेम देखते ही बनता है। विपक्षी पार्टियों की रैलियों में भी मोदी मोदी के नारे लग रहे जो कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों को चिंता में डाल रहा है। भले ही विपक्ष ने महागठबंधन बना लिया हो फिर भी इस चुनाव में अभी तक मोदी का पलड़ा भारी लग रहा है। 







बुधवार, 23 जनवरी 2019

Common Election Hacking || लोकसभा चुनाव और वोट्स की हैकिंग


लोकसभा चुनाव और हैकिंग 

देशवासियों अब देश में वक्त के साथ-साथ चोरी के भी तरीके भी बदल गए हैं। चोर अब ना बटवा मारते है ना घर में घुसकर तिजोरी साफ करते है। सीधा-सीधा है साइबर क्राइम करते हैं अर्थात आपके बैंक अकाउंट पर डाका डालते हैं। 

और अब तो हद हो गई हैकर नाम के इन प्राणियों ने EVM ही हैक कर डाली। वही ईवीम जिसमें भारत का भविष्य कैद होता है। वोटों को भी हैकर नाम के इन चोरों ने नहीं छोड़ा। छोड़ा तो सीधा सत्ता में नरेंद्र मोदी को ऐसा आरोप है विपक्ष का। 

खैर फिलहाल तो यह आरोप है और जिस चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी अर्थात कांग्रेस हारती है उसी वक्त यह ठीकरा बेचारी ईवीम पर फूटता है। 

बेचारी ईवीम जिसने कुछ सालों से ही अपने भरोसे पर चुनाव का कराने की जिम्मेदारी अपने कन्धों पर ली है। कि कुछ ही चली कि बेचारी ईवीम के सिर पर हैकिंग का भोज रख दिया। अब बोझ के नीचे दबी है EVM और उस पर विराजमान है विपक्ष।

विपक्ष ने कसम खा रखी है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों से EVM को घर पर बैठाकर फिर से बैलट पेपर को रोजगार देगी। भले ही बैलट पेपर काम करने में वक्त लगाता हो और मौका पाकर कोई चोर उचक्का बैलट बॉक्स लेकर भाग जाता हो। 

तो देशवासियों ये तो आपके प्यार लोकतंत्र पर एक भयंकर विपदा है ना केवल बैलट पेपर  से चुनावों का खर्चा बढ़ेगा अपितु वक्त भी ज्यादा लगेगा  






शनिवार, 19 जनवरी 2019

सबका साथ बनाम सबका विनाश || BJP VS Mahagathbandhan || नरेंद्र मोदी और विपक्ष

सबका साथ VS सबका विनाश 


2019 में जैसा की आपको ज्ञात है कि आम चुनाव आना है तो विपक्ष ने सोच लिया मोदी को हराना है। अब राजनीतिक पार्टियों की करो व मरों की नीति है अत: सभी ने अपने मन भेद, मत भेद, वैचारिक भेद - सभी प्रकार के भाव भेद छोड़कर BJP को उखाड़ने के लिए गेती, फावड़ा, कुदाली सब लेकर आ गए। 

जो दल भले अपने अपने प्रान्त में एक दूसरे के विरुद्ध हों लेकिन आज एक मंच पर साथ है। होना भी है क्योंकि साथ है तो सांस है। क्यों कि आज ये सब इकट्ठा न हुए तो सांस लेने के लिए इनकी पार्टी की बॉडी नहीं बचेगी। सो अब अपनी बॉडी बचाने के लिए सभी इकट्ठा होकर बॉडी बनाने में लगे हैं। 

और यह परिस्तिथियोंवश निर्मित महागठबंधन अपनी अपनी पार्टी की कितनी हिफाजत कर पायेगा। यह चुनावी नतीजों से पता चलेगा। लेकिन किधर कितना खौफ इस राजनीती में विद्यमान है। यह आज जनता साफ-साफ देख रही है। 

विपक्षी पार्टियों के हालत ऐसे है कि कही कही यह साथ में फोटो खिंचा रहे तो कही कही आमने-सामने  एक दूसरे को अपना उनका हुलिया दिखा रहे है। इस गठबंधन की तस्वीर हर राज्य में इतनी निराली है। कि बीजेपी व मोदी को इतना कंफ्यूज कर दिया है। कि रोज मीडिया, टीवी व अख़बारों में फ्यूज बांधने में लगा है। 


 अब देश में  मीडिया और जनता सिर्फ कल्पनाये कर रही है कि देश का क्या होगा, कैसे होगा , कहाँ से होगा अगला प्रधानमंत्री।  

आज जनता परेशान , मोदी-बीजेपी परेशान, और बेचारा विपक्ष तो इतना हुआ कि खोल ली सम्पूर्ण देश के सामने वर्षों से संजोय अपने ईमान को बेचने की दूकान। 

अब देखते है किसकी दूकान चलेगी और किसकी होगी बंद। मीडिया है जागरूक और जनता चाक चौबंद।